//@@// बिहार में फ्राड का एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। बिहार के समस्तीपुर में फ्राड करनेवालो ने फ्रॉड की सारी सीमा लाँघ कर ट्रेन का इँजन ही बेच दिया है। घोटाले को अँजाम देने में समस्तीपुर रेलवे डिवीजन के एक इँजीनियर ने मुख्य किरदार निभाया है। जिस पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर रेलवे यार्ड में रखे रेल्वे इँजन को बेचा है।
मीडिया में सुर्खियाँ बटोर रही खबर के अनुसार समस्तीपुर लोको डीजल शेड के रेलवे इँजीनियर ने पूर्णिया स्टेशन के यार्ड में रखा एक पुराना भाप का इँजन कबाड़ियो को चोरी से बेच दिया है। मामले के मुख्य आरोपी इँजीनियर ने फ्राड कृत्य को अँजाम देने हेतु एक सुरक्षाकर्मी और स्टेशन के अन्य अधिकारियों की मदद ली है।
अपराध शाखा में अपने आप में अनोखी घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही उक्त इँजीनियर फरार हो गया। फरार इँजीनियर को पकड़ने हेतु पुलिस तत्परता से जुट गई है। फरार इँजीनियर के धरे जाते ही सम्पूर्ण घटना से जुड़े अन्य अधिकारीगणो का भी जेल की हवा खाना तय है।

0 Comments