उपभोक्ता सँग घटित हुआ शर्मसार करनेवाली सनसनीखेज घटना
* दोषी दुकानदार को दृष्टाँत मूलक कठोर सजा हो
* नारी सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नही होना चाहिये।
//@@// उपभोक्ता दिवश के अवसर पर राजस्थान के जयपुर से प्रकाश में आया हैरान करनेवाला समाचार। घटनानुसार यहाँ के माल स्थित गारमेंट शोरूम से एक महिला ने 11नग कपड़े खरीदे थे और उन सबको चेंजिंग रूम में चेक किया था।
बाद में महिला उपभोक्ता जब काउँटर पर बिल बनवाने गई तो एक नग कपड़ा कम निकला। जिसके बाद दुकानदार कपड़ा कम होने की बात कर हुज्जत करने लगा। इन सब के दौरान महिला व्दारा लगातार कपडा उसके पास नहीं होने की दुहाई देती रही। लेकिन दुकानदार को महिला की बात का भरोसा ही नहीं हुआ।
दुकानदार ने दुकान के गार्ड के साथ मिलकर महिला को दबावपूर्वक ढँग से चेंजिंग रूम में ले जाया गया और उसके सभी कपड़े उतरवाकर चेक किया गया।
जिसके फलस्वरुप महिला खुद को शर्मसार और अपमानित महसूस करने लगी और उसके साथ हुये चोरो जैसे व्यवहार के कारण वह सदमे में आ गई।
मान-सम्मान पर गहरी चोट खाई महिला ने स्थानीय जवाहर सर्किल पुलिस थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करवाया है। महिला प्रताड़ना और उपभोक्ता प्रताड़ना की सनसनीखेज घटना को जयपुर की पुलिस कितनी सँजीदगी से लेती है यह देखनेवाली बात होगी।
इस मामले में पुलिस को गँभीरता से लेना चाहिये। उसे दुकानदार के कुकृत्य के पीछे की नियत (इँटेशन) का पता लगाना चाहिये ताकि पता चल सके की घटना को जानबूझकर तो अँजाम नही दिया गया था।
साथ ही नारी उत्पीड़न और उपभोक्ता सँरक्षण कानूनो के तहत दुकानदार और गार्ड को जेल भेजे जाने के साथ ही महिला को मानहानि के लिये उचित हर्जाना दिलाया जाना चाहिये।
साथ ही जयपुर नगरनिगम को भी चाहिये की शाप एण्ड इस्टैब्लिशमेंट कानून के तहत दुकान का लाइसेंस निरस्त करना चाहिये।


0 Comments