देश में बच्चों की एक और वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिल सकती है। सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई बच्चों की वैक्सीन कोवोवैक्स को कुछ शर्तों के साथ आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की है।