एशिया कप क्रिकेट 2022 क्वालिफायर्स व फिक्सचर
एशिया कप क्रिकेट 2022 का आगाज 20 अगस्त को गल्फ देश ओमान में क्वालिफायर्स के साथ आरँभ होने जा रहा है।एशिया कप के मुख्य टूर्नामेंट के आरम्भ होने से पूर्व चार टीमो के बीच क्वालिफायर प्रतियोगिता खेली जानी है।
क्वालिफायर प्रतियोगिता की विजेता टीम एशिया कप के मुख्य प्रतियोगिता के भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में शामिल होंगी।
![]() |
| Asia cup cricket 2022 Qualifiers and Fixture |
जबकि मुख्य टूर्नामेंट के ग्रुप बी में अफ्गानिस्तान, श्रीलँका और बाँग्लादेश के मध्य मुकाबला होगा।
क्वालिफायर प्रतियोगिता के लिये हाँगकाँग, यूएई, सिंगापुर और कुवैत की टीमें आपस में खेलेंगी।
इस प्रतिस्पर्धा की विजेता टीम एशिया कप के मुख्य टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में शामिल होंगी।
एशिया कप 2022 के क्वालिफायर टूर्नामेंट ओमान में खेला जायेगा।
एशिया कप 2022 के क्वालिफायर मैच अल अमीरात क्रिकेट ग्राऊँड मस्कट ओमान में खेले जायेंगे।
जबकि मुख्य एशिया कप 2022 का आयोजन युनाइटेड अरब अमीरात में 27 अगस्त से 11 सितम्बर तक खेला जायेगा।
एशिया कप क्वालिफायर क्या है?
एशिया कप क्वालिफायर्स एसोसियेटेड मेम्बर देशो के मध्य T20 से वर्ष 2020 में आरम्भ हुआ था।उक्त प्रतियोगिता के लिये प्रथम चरण में 16 टीमो का चयन किया गया था।
लेकिन बाद में भूटान, चीन और म्याँमार ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था।
जिसकी वजह से बहरीन, थाईलैण्ड,यूएई, सिंगापुर, हाँगकाँग, कुवैत,ईरान, मालदीव, मलेशिया, साऊदी अरब,कतर,नेपाल और ओमान सहित कुल तेरह टीमो ने हिस्सा लिया था।
एशिया कप क्वालिफायर राउण्ड का फार्मेट कैसा था ?
आईसीसी के व्दारा शार्टलिस्ट किये गये 13 टीमो को राऊण्ड राबिन स्पर्धा हेतु दो ग्रुप में बाँटा गया था।पहला ग्रुप- पश्चिमी क्षेत्र और दूसरा ग्रुप- पूर्वी क्षेत्र के रुप में था।
पश्चिमी क्षेत्र ग्रुप(वेस्टर्न ग्रुप)
पश्चिमी क्षेत्र के ग्रुप में बहरीन, कुवैत,मालदीव, ओमान, कतर,ईरान, साऊदी अरब,युनाइटेड अरब अमीरात की टीमो को रखा गया था।पूर्वी क्षेत्र ग्रुप(ईस्टर्न ग्रुप)
पूर्वी क्षेत्र के ग्रुप में थाईलैण्ड, नेपाल, हाँगकाँग, मलेशिया और सिंगापुर को रखा गया था।पश्चिमी क्षेत्र के ग्रुप को आगे दो उप-समुहो ग्रुप-A और ग्रुप-B में बाँटा गया था।
उप ग्रुप-A में मालदीव, कतर,ओमान और बहरीन की टीमो को रखा गया था।
उप ग्रुप-B में ईरान, साऊदी अरब अमीरात, कुवैत और साऊदी अरब की टीमो को रखा गया था।
राउण्ड राबिन स्पर्धा में पूर्वी क्षेत्र से दो टाप टीम उभर कर आई थी।
वही पश्चिमी क्षेत्र ग्रुप के अधीन उप ग्रुप A और B से बहरीन और कतर विजेता और युनाइटेड अरब अमीरात और कुवैत उपविजेता बनकर उभरे थे।
इन चार विजेता और उपविजेता टीमो के मध्य प्लेआफ सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये थे।
जिसमे एशिया कप क्वालिफायर्स के लिये युनाइटेड अरब अमीरात और कुवैत की टीम क्वालिफाई हुई थी।
अब पश्चिमी क्षेत्र की दो टीमो एवँ पूर्वी क्षेत्र की दो टीमो के साथ कुल चार टीमे राऊण्ड राबिन आधार पर क्वालिफायर स्पर्धा खेलेंगी एवँ विजेता टीमो को एशिया कप के मुख्य स्पर्धा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस क्वालिफायर की
Asia Cup Qualifier Fixture
Match1- Singapore Vs Hong Kong at 7.30 pm Aug 20Match2- United Arab Emirates Vs Kuwait at 7.30 Aug 21
Match3- United Arab Emirates Vs Singapore at 7.30 pm Aug 22
Match4- Kuwait Vs Hong Kong at 7.30 pm Aug 23
Maych5- Singapore Vs Kuwait ay 5.30 Aug 24
Match6- Hong Kong Vs United Arab Emirates at 9.30 pm Aug 24.


0 Comments