Cricket new rules2022- 1अक्टूबर से क्रिकेट में न्यू रुल्स 2022 के साथ बहुत कुछ बदलने जा रहा है।
यह बदलाव क्रिकेट खेल के नियमो को लेकर होने जा रहा है।
क्रिकेट नये बदलावो में से एक नियम बना है कि नये बल्लेबाज के लिये क्रीज पर स्ट्राईक लेने का समय फिक्स कर दिया गया है।
न्यू क्रिकेट रुल्स 2022 के अनुसार टेस्ट मैच हो या फिर वन डे मैच, बल्लेबाज को दो मिनट के भीतर क्रीज पर स्ट्राईक लेना होगा।
वर्तमान में यह नियम 3 मिनट का है।
फटाफट क्रिकेट T20 में नियय 90 सैकण्ड का होगा।
बल्लेबाज अगर निर्धारित समय पर स्ट्राईक नही ले पाता है, तो फील्डिंग टीम को टाईम आऊट अपील करने का अधिकार होगा।
इँटरनेशनल क्रिकेट काऊँसिल ने क्रिकेट के न्यू रुल्स 2022 के तहत एक बहुत प्रचलित नियम को बदल दिया है।
नये नियम लागू होने के साथ ही अगर कोई बल्लेबाज कैच आऊट होता है तो अगली गेंद पर स्ट्राईक नया बल्लेबाज ही लेगा। इससे तात्पर्य है कि स्ट्राईक बदलने की प्रथा समाप्त हो रही है।
क्रिकेट में होने जा रहे बदलावो में एक मैच चलते समय गेंद पर थूक (स्लाइवा) लगाने की प्रथा को पूर्णत: बन्द करने का प्रावधान है।
गेंद पर थूक(स्लाइवा) लगाने पर कोरोना सँक्रमण के मद्देनजर पहले से ही अस्थाई रोक थी। जिसे अब न्यू रुल्स में पूर्णत: प्रतिबँधित। किया जा रहा है।
क्रिकेट के न्यू रुल्स के प्रावधानों में से एक के अनुसार अगर गेंदबाज अपने रन अप के दौरान कुछ अवाँछित गतिविधि करता है, तो बल्लेबाजी टीम के पास शिकायत का अवसर होगा।
बैटिंग टीम की शिकायत पर अम्पायर बतौर पेनाल्टी फील्डिंग टीम पर 5 रनो का जुर्माना लगा सकेगा।
आईसीसी के व्दारा न्यू क्रिकेट रुल्स 2022 में बदलाव के प्रावधान आगामी 1 अक्टूबर से लागू होंगे।
इसका मतलब है कि आसन्न T20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट क्रिकेट के नये रुल्स के तहत खेले जायेंगे।
आईसीसी व्दारा न्यू क्रिकेट रुल्स 2022 के तहत किये जा रहे बदलावो के लिये अनुशँसा बीसीसीआई के प्रमूख सौरव गाँगुली की अगुवाई वाली कमेटी ने दिया है। आईसीसी व्दारा गठित उक्त कमेटी में पाकिस्तान से रमीज राजा, श्रीलँका से महेला जयवर्धने, न्यूजीलैंड से डैनियल विटोरी समेत अन्य देशो के प्रतिनिधि शामिल है।

0 Comments