जब बाय-बाय आल एण्ड मिस यू के कैप्शन के साथ वीडियो लाईव ने अमेरिका से भारत तक होश उड़ा दिया.

//@@// सोशल मीडिया पर एक मजाकिया हरकत ने अमेरिका से दिल्ली से लखनऊ से लेकर नोएडा तक सबको हिलाकर रख दिया।
दरअसल 10वीं के एक छात्र बीते दिनो रात को फेसबुक पर लाइव आकर मच्छर मारने वाली शीशी में पानी भरकर पीते हुये आत्महत्या की ऐक्टिंग किया और बेहोश होने की ऐक्टिंग करने लगा।
इस वीडियो ने नई दिल्ली से करीब 12 हजार किमी दूर फेसबुक के अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित आफिस सहित समूचे अमेरिका में हड़कँप मचा दिया.
फेसबुक मुख्यालय ने घटना की जानकारी देर रात आननफानन में भारत सरकार के सँज्ञान में लाया. जिसके बाद भारत सरकार ने तत्काल यूपी सरकार को दी जानकारी दी. जिसके बाद लखनऊ से नोएडा तक पुलिस एक्टिव हुई  आई और आईपी ऐड्रेस के जरिये मशक्कत के बाद रात दो बजे छात्र को कब्जे में लिया गया.