क्या AI की मदद से फेक विडियो बनाया ?
//@@// गत दिवश प्रधानमँत्री नरेंद्र मोदी जी AI सम्मेलन को सँबोधित करते हुये नई तकनीक की असीम क्षमता पर बोलते हुये उसके सदुपयोग और दुरुपयोग से आगाह कर रहे थे और चँद घँटो में ही AI तकनीक के दुरुपयोग से सँबँधीत दृष्टाँत सामने आ गया है.
काँग्रेस पार्टी और उनके नेता हमेशा से अयोध्या के राम मँदिर के विरोधी रहे है. इतिहास गवाह है कि काँग्रेस ने राम मँदिर के रास्ते में हरसँभव रोड़ा अटकाने का काम किया है.
यहाँ तक की राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण को रुकवाने एवँ सनातन विरोधी फैसले की अपेक्षा में पच्चीस से अधिक वकील कोर्ट में खड़ा किया था.
बावजूद सबके कोर्ट में मुँह की खाने के बावजूद काँग्रेस राम मँदिर की राह में रोड़ा अटकाने का कार्य निरँतर कर रही है.
जैसा कि विदित है कि आगामी २२ जनवरी २०२४ को अयोध्या निर्मित भगवान राम लला के मँदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रस्तावित है.
जिसको लेकर पुरजोर तैयारियाँ की जा रही है.
वही काँग्रेस के नेतागण राम मँदिर कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने हेतु षड़यँत्र रचने में जुटे हुये है.
ऐसे ही षड़यँत्र का पर्दाफाश हुआ है.
षड़यँत्र के तहत काँग्रेस के नेता ने राम मँदिर के लिये चयनित पुजारी श्री मोहित पाँडे को बदनाम करने हेतु रचा है.
दरअसल गुजरात के काँग्रेस पार्टी के एससी मोर्चा के अध्यक्ष #हितेंद्र पिथड़िया ने पुजारी #मोहित पाँडे का एक आपत्तिजनक विडियो तैयार कर सोशल मीडिया में वाररल किया है.
उक्त विडियो में सँभवत: AI तकनीक से कूट रचना कर पुजारी को किसी अज्ञात महिला के साथ आपत्तिजनक ढँग से दिखाया गया है.
गुजरात काँग्रेस के नेता पिथड़िया ने समूचे घटना को राम मँदिर उदघाटन कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने की बदनियत से अँजाम दिया है ताकि काँग्रेस का राम मँदिर विरोधी ऐजेण्डा को अँजाम दिया जा सके.
लेकिन गुजरात पुलिस की मुस्तैदी से न सिर्फ नकली फेक विडियो को न सिर्फ रोका गया है बल्कि दोषी काँग्रेस नेता हितेंद्र पिथड़िया को हिरासत में लेकर कार्यवाही करने में जुट गई है.
यह सनसनीखेज घटना अल्प सँख्यक तुष्टिकरण की चैम्पियन काँग्रेस पार्टी का सनातन धर्म और उसके करोड़ो अनुयायियों को अपमानित करने एवँ राम मँदिर के उदघाटन को रोकने का सीधा प्रयास है.

0 Comments