पोन्नीयीन सेल्वन1 और महान चोल राजवँश
आम जनता के बायकॉट बालीवुड अभियान की अभूतपूर्व सफलता के साथ अब देश विरोधी ऐजेण्डा चलानेवाले हिन्दी फिल्म जगत की शक्तियों को उनकी असली औकात दिखाने हेतु बड़े स्टारकास्ट और बड़े बजट से निर्मित फिल्म "पोन्नीयीन सेल्वन 1" रीलीज होने को तैयार है।आम जनता के बारकाँट बालीवुड रुपी टारपीडो से हिन्दी फिल्म जगत के देश विरोधी ऐजेंडाबाज फिल्मकारो का न सिर्फ दँभ को ध्वस्त किया है बल्कि आर्थिक तौर पर तबाही की ओर ढकेला है।
पिछले कुछ समय से देश की जनता ने बायकॉट बालीवुड अभियान के जरिये देश का माखौल उड़ानेवालो की नींद उड़ाई है, वह अभूतपूर्व है।
जनता की कड़वी घुट्टी के चलते बालीवुड फिल्म इण्डस्ट्री सहम गई है।
देश विरोधी ऐजेण्डा चलानेवालो की चूल हिला दिया है।
बालीवुड के ऐजेण्डाबाज फिल्मकारो को दोहरी मार पड़ी है।
एक ओर हजारो करोड़ रुपयो का नुकशान लगा है। वहीं दुसरी ओर जनता के रडार पर चढ़े देश विरोधी फिल्मकार का भविष्य अनिश्चित और अँधकारमय हो गया है।
देश में व्याप्त गहमागहमी के इस दौर में दक्षिण भारत की फिल्मो ने भी बालीवुड को सबक सिखाने में कसर नही छोड़ा है।
जहाँ बालीवुड की फिल्में बायकॉट बालीवुड के चलते दम तोड़ रही है। तो वही दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्मो को जनता ने हाथोहाथ लिया है।
एक ओर बालीवुड अभिनेता अमीर खान की फिल्म लालसिंह चडडा हो या फिर हाल में रीलीज हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ब्रम्हास्त्र की बात की जाय, तो फिल्मो ने विफलता के रिकॉर्ड तोड़े है।
जबकि लगभग इस कालखण्ड में दक्षिण भारत की फिल्म पुष्पा और आरआरआर ने सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किये है।
इस कड़ी में अब दक्षिण भारतीय फिल्म इण्डस्ट्री के विख्यात फिल्म निर्देशक- निर्माता मणिरत्नम अपनी नई कृति दर्शकों को परोसने हेतु तैयार है।
साउथ ब्लॉकबस्टर पोन्नीयीन सेल्वन 1-पीएस 1
नवनिर्मित पोन्नीयीन सेल्वन1 फिल्म आगामी 30 सितम्बर को भारत सहित वर्ल्ड रीलीज हेतु तैयार है।
पोन्नीयीन सेल्वन 1 फिल्म का कथानक इतिहासीक पृष्ठभूमि की है।
फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के स्वर्णिमकाल में दक्षिण भारत में एकछत्र साम्राज्य के तौर पर फलने फुलने वाले "चोला राजवँश" के वैभव और कीर्ति से परिचित करायेगी।
मूलरूप से तमिल भाषा में बनी फिल्म को चार भाषाओं- हिन्दी, तमिल,तेलगु और अँग्रेजी में रीलीज की जायेगी।
फिल्म की पटकथा 1955 में कल्की कृष्णमूर्ति (Kalki Krishnamurti) व्दारा लिखित उपन्यास "पोन्नयीन सेल्वन" पर आधारित है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म के चरित्रो को जयराम रवि,विक्रम,ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा,ऐश्वर्या लेक्ष्मी,शोभिता धूलिपल्ला, प्रभू,आर शरथकुमार,विक्रम प्रभू,जयराम, प्रकाश राज,रहमान और आर प्रथिमान जैसे मँझे कलाकार परदे पर जीवँत करेंगे।
फिल्म का सँगीत आस्कर पुरुष्कार विजेता सँगीतकार ए आर रहमान ने दिया है।
तमिल शब्द पोन्नीयीन का शाब्दिक अर्थ पोन्नी पुत्र होता है।
भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।
फिल्म की कहानी भारत के उस स्वर्णिम दौर के प्रख्यात चोल राजवँश के "अरुलमोझीवर्मन" (Arulmozhivarman) के ईर्दगिर्द बुनी गई है।
पोंनियिन फैमिली ट्री
![]() |
| How Ponniyin Selvan is about to blow Bollywood by storm in hindi2022 |
जो आगे चलकर महान चोल राजवँश के महाप्रतापी सम्राट राजराजा चोला (947CE-1014 CE) के नाम से भारतीय इतिहास में प्रख्यात हुये।
जहाँ बालीवुड के सुनियोजित तरिके से ऐजेण्डा चलानेवाले, देश कोआहत करने का कोई अवसर नही खोते है।
वही आनेवाले दिनो में आकर्षण के तौर पर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने को तैयार पोन्नीयीन सेल्वन प्रत्येक भारतीय को अपने गौरवमयी अतीत पर गर्व करने का अवसर प्रदान करेगी।
भारतीय इतिहास की पृष्ठभूमि पर बनी पोन्नीयीन सेल्वन 1 फिल्म को दर्शको को स्वस्फूर्त सिनेमा घरो में जाकर देखना चाहिये और बालीवुड के ऐजेण्डाबाज फिल्मकारो को मुँहतोड़ जवाब देना चाहिये कि भारत और उसका गौरव सर्वोपरी है।



0 Comments